
दिसपुर/नई दिल्ली: असम में भारी बारिश के कारण आयी बाढ़ ने जाहं पूरे राज्य में तबाही मचा रखी हैं, वहीं अब ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर लगातार बढने से जीन जीवन पर बड़ा खतरा मंडराने लगा है। बाढ़ के कारण राज्य के 23 जिले पूरी तरह प्रभावित हैं और अब तक कम से कम 16 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 9 लाख से अधिक लोग प्रभावित है।
भारी बारिश और बाढ के कारण सोमवार को ब्रह्मपुत्र नदी को पूरे उफान पर देखा गया। गुवाहाटी ने नदीं खतरे के निशान से 20 सेंटी मीटर ऊपर बह रही है। नदी का जलस्तर प्रत्येक घंटे में औसतन 1 से 2 सेंटीमीटर बढ रहा है, जिससे वहां संकट बढने की आशंका जतायी जा रही है।
सेंट्रल वॉटर कमिशन के अधिकारी सादिकुल हक ने ब्रह्मपुत्र नदी के खतरे के निशान से ऊपर बहने की पुष्टि करते हुए कहा कि नदी का जलस्तर हर घंटे में बढ रहा है।
गौरतलब है कि राज्य में भारी बारिश के चलते आयी बाढ के कारण धेमाजी, लखीमपुर, बिश्वनाथ, उदलगिरी, दर्रांग, नालबारी, बारपेटा, बोंगाईगांव, कोकराझार, धुबरी, दक्षिण सालमारा, गोलपारा और कामरूप सहित 23 जिलों में अब तक 9,26,059 लोगों के प्रभावित होने की खबर है। बाढ के कारण अब तक मरने वालों की संख्या कम से कम 16 बताई जा रही है। दर्जनों गांवों का आपसी संपर्क टूट गया है और जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हो चुका है।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) समेत सभी संबंधित विभागों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाई जा रही है। प्रभावित लोगों को तत्काल मेडिकल समेत सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।
Published : 29 June 2020, 1:52 PM IST
Topics : असम आपदा खतरा गुवाहाटी बाढ़ बारिश ब्रह्मपुत्र नदी मौत मौसम विभाग संकट