हिंदी
जयपुर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र की मोदी सरकार पर देश में अघोषित आपातकाल होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस के खाते सीज कर देने का मुद्दा गांव तक पहुंचेगा और यह इन्हें ले डूबेगा।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार गहलोत ने शुक्रवार को यहां प्रेस वार्ता में कहा कि बिना किसी कारण के कांग्रेस के खाते सीज कर दिए जिसमें कांग्रेस के साथ यूथ कांग्रेस एवं एनएसयूआई के खाते भी शामिल है।
गहलोत ने कहा कि कांग्रेस को चंदे के रुप में मिले 199 करोड़ में 14 लाख 40 हजार रुपए नकद के रुप में दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर इनमें कहीं कोई चूक हुई हैं तो जुर्माना लगा दिया जाता, चुनाव के समय में खाते सीज कर दिए गए। अब कांग्रेस चुनाव में कैसे काम करे।
Published : 22 March 2024, 4:16 PM IST
Topics : Ashok Gehlot Congress अशोक गहलोत आपातकाल कांग्रेस गांव जयपुर पूर्व मुख्यमंत्री मोदी सरकार राजस्थान