हिंदी
नई दिल्ली: शराब घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने केजरीवाल के अंतरिम जमानत दे दी है। लेकिन सीबीआई केस में उनको अभी जेल में ही रहना पड़ सकता है।
केजरीवाल के मामले में अब तीन जजों की बड़ी बेंच में सुनवाई करेगी। यह बेंच चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ द्वारा गठित की जायेगी।
तीन जजों की बड़ी बेंच द्वारा मामले पर सुनवाई होने तक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी है।
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले है, इसके मद्देनजर भी यह फैसला उनकी पार्टी के लिये बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Published : 12 July 2024, 10:52 AM IST
Topics : arvind kejriwal Supreme Court अंतरिम जमानत अरविंद केजरीवाल आम आधमी पार्टी नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट