Corona in Delhi: दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अरविंद केजरीवाल ने की वीडियो कांफ्रेंसिंग, कही ये जरूरी बातें..

भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 15 हजार से भी ज्यादा हो गई है। वहीं दिल्ली में भी मरीजों का आंकड़ा 1700 से ज्यादा पहुंच गया है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को लॉकडाउन के लेकर कई ऐलान किए हैं। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Updated : 19 April 2020, 1:16 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः देश में जारी लॉकडाउन के बाद भी कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि दिल्ली में कोरोना तेजी से फैल रहा है लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर नहीं है, घबराने की जरूरत नहीं है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कोविड-19 के बिना लक्षण वाले मरीजों के सामने आने को बहुत चिंताजनक बताते हुए रविवार को कहा कि फिलहाल पूर्णबंदी में किसी तरह की ढील नहीं दी जायेगी। 

केजरीवाल ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राजधानी में बड़ी संख्या में ऐसे मरीज सामने आ रहे हैं जिनमें कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं दिखाई देता। यह चिंताजनक स्थिति है और इसे ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन में किसी तरह की ढील नहीं दी जायेगी। एक सप्ताह बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी और उस समय जो भी परिस्थितियां होंगी उसके अनुरूप निर्णय लिया जाएगा।

Published : 
  • 19 April 2020, 1:16 PM IST

Advertisement
Advertisement