हिंदी
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के कथित शराब घोटाले में ईडी द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उबाल है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली में धरना, प्रदर्शन और नारेबाजी की जा रही है। कई कार्यकर्ताओं और नेताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार ईडी ने कथित शराब घोटाले में गुरूवार शाम को केजरीवाल को उनके घर से गिरफ्तार किया था। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से ही आप कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने लगे। शुक्रवार सुबह से ही आप नेताओं द्वारा दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन किया जा रहा है।
आप के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये हुए है। ईडी कार्यालय समेत कई क्षेत्रों में धारा 144 लगाई गई है।
दूसरी तरफ केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीम कोर्ट पहुंची है और अदालत से तुरंत सुनवाई की मांग की है। अदालत थोड़ी देर में सुनवाई शुरू करेगा।
Published : 22 March 2024, 12:20 PM IST
Topics : arvind kejriwal Protesting workers अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता गिरफ्तार नई दिल्ली प्रदर्शन मुख्यमंत्री