
पणजी: गोवा पुलिस ने मंगलवार को एक महिला और एक पुरुष को कर्नाटक के उडुपी शहर में एक बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। यह दोनों फरार चल रहे थे।
ओल्ड गोवा पुलिस थाने के निरीक्षक जीवबा दाल्वी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों के एक दल ने दंपति को पणजी के निकट के गांव सेंट क्रूज से गिरफ्तार किया।
यह दोनों उडुपी में एक बुजुर्ग महिला के घर में चोरी करने और उनकी हत्या करने के आरोपी हैं।
यह दंपति दरअसल उन वरिष्ठ नागरिक से संपर्क करते हैं जो अपना कमरा किराए पर लगाना चाहते हैं और फिर उनका विश्वास जीतने के बाद घर को लूट कर फरार हो जाते हैं। (भाषा)
Published : 9 July 2019, 6:25 PM IST