हिंदी
नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस व्यक्ति ने पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी आज वह खुद ‘‘भ्रष्टाचार के दलदल’’ में फंस गया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार ठाकुर की यह टिप्पणी दिल्ली की एक अदालत द्वारा केजरीवाल को 17 फरवरी को तलब किए जाने के बाद आई है। आबकारी नीति से जुड़े मामले में बार-बार समन जारी किए जाने के बावजूद पेश नहीं होने पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शिकायत के बाद अदालत ने केजरीवाल से अपने समक्ष पेश होने को कहा है।
यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार पर जमकर बरसे, जानिए क्या साधा निशाना
ठाकुर ने कहा, ‘‘कब तक केजरीवाल भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों से बचेंगे। अब समय है कि वह अदालत के समक्ष पेश हों।’’
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ठाकुर ने कहा कि केजरीवाल को अदालत में सच बोलना चाहिए और सुर्खियों में आने के इरादे से मीडिया में झूठे आरोप नहीं लगाने चाहिए।
यह भी पढ़ें: डेरेक ओ’ब्रायन ने केंद्र सरकार पर लगायाआरोप, संसद का बना रही है मजाक
ठाकुर ने कहा, ‘‘जिन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई अब वे भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे हैं। एक नहीं, बल्कि ईडी के पांच नोटिस को नजरअंदाज किया गया और अब अदालत ने उन्हें अपने समक्ष पेश होने का आदेश दिया है।’’
उन्होंने कहा कि केजरीवाल की झूठे आरोप लगाने और बाद में अदालत में माफी मांगने की आदत रही है।
Published : 8 February 2024, 6:31 PM IST
Topics : Anurag Thakur Corruption Kejriwal Quagmire अनुराग ठाकुर अरविंद केजरीवाल केंद्रीय मंत्री दलदल नयी दिल्ली भ्रष्टाचार