लोकसभा चुनावः अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सपा ने तीन महिला प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा की, डिम्‍पल लड़ेंगी कन्‍नौज से

समाजवादी पार्टी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस तीन महिला प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। डिम्‍पल यादव कन्‍नौज से चुनाव लडेंगी। जिन तीन महिला प्रत्‍याशियों का नाम जारी किया है अखिलेश यादव ने उनके साथ एक फोटो भी साझा की है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 8 March 2019, 5:52 PM IST

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस तीन महिला प्रत्‍याशियों  के नामों की घोषणा कर दी है। डिम्‍पल यादव कन्‍नौज से  चुनाव लडेंगी। जिन तीन महिला प्रत्‍याशियों का नाम जारी किया है अखिलेश यादव ने उनके साथ एक फोटो भी साझा की है।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनावः यूपी में समाजवादी पार्टी ने 6 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार..

जारी की गई सूची में कन्‍नौज से डिम्‍पल यादव, सुरक्षि‍त सीट हरदोई से ऊषा वर्मा और लखीमपुर खीरी से पूर्वी वर्मा को टिकट दिया गया है। अखिलेश यादव ने इन प्रत्याशि‍यों की घोषणा को अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस से जोड़ते हुए कहा कि यह आधी आबादी को उनका हक देने की बात है।

Published : 
  • 8 March 2019, 5:52 PM IST

No related posts found.