Bigg Boss 17: टॉप-3 से बाहर अंकिता, बिग बॉस 17 में इन कंटेस्टेंट्स के बीच होगा मुकाबला

रियलिटी शो बिग बॉस 17 का फिनाले वीक चल रहा है। फिनाले से पहले वोटिंग ट्रेंड्स सामने आए हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 27 January 2024, 11:19 AM IST
google-preferred

मुंबईः रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) का फिनाले वीक चल रहा है। कंटेस्टेंट्स के बीच ट्राफी जीतने की होड़ मची हुई है। बता दें कि सलमान खान के शो का कल ग्रैंड फिनाले हैं। वहीं, इससे पहले टॉप तीन कंटेस्टेंट के नाम निकलकर सामने आए हैं। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, शो के एक फैन पेज द्वारा जारी टॉप-3 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट से अंकिता लोखंडे बाहर हो गई है।

यह भी पढ़ें- 'जब मुनव्वर से साथ लगी रहती थीं...', पत्नी पर बरसे विक्की जैन; एक्ट्रेस को सुनाई खरी-खोटी

यहां देखें ग्रैंड फिनाले

बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले एपिसोड 28 जनवरी की शाम 6 बजे से 'कलर्स टीवी चैनल' और 'जियो सिनेमा' ऐप पर प्रसारित होगा। जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे सलमान खान शो के विनर के नाम की घोषणा करेंगे। 

मुनव्वर फारुकी रेस में आगे

कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी शो के विनर बन सकते हैं। बता दें कि फारुकी को कई स्टार्स सपोर्ट कर रहे हैं। 

अभिषेक भी दिखा सकते हैं कमाल

वहीं, अभिषेक कुमार भी बिग बॉस 17 में बड़ा उलटफर कर सकते हैं। बता दें कि वह मुनव्वर को टक्कर देते हुए दूसरे नंबर पर हैं।

टॉप-3 में मन्नारा चोपड़ा

एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा टॉप-3 में शामिल है। बता दें कि उनके सोशल मीडिया पर अच्छे-खासे फॉलोअर्स हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि मन्नारा भी एंड मौके पर कुछ बड़ा कर सकती है।

Published : 
  • 27 January 2024, 11:19 AM IST

Advertisement
Advertisement