अनिल अंबानी ने 1 साल में चुकाया 35 हजार करोड़ का कर्ज

एरिक्सन मामले में 550 करोड़ रुपए के भुगतान को लेकर अनिल अंबानी जेल जाने से बचे हैं। जिसमें अनिल अंबानी की मदद मुकेश अंबानी ने की थी। जिसके बाद उन्होनें एक प्रेस कॉफ्रेंस करके मुकेश अंबानी का शुक्रिया किया था।

Updated : 11 June 2019, 5:37 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: अनिल अंबानी ने प्रेस से बाचतीच करते हुए कहा है कि उन्होनें अकेले ही एक साल में 35 हजार करोड़ का कर्ज चुकाया है। उन्होनें कहा कि देश में बेहद ही चुनौतीपूर्ण माहौल में उन्होनें ये कर्ज चुकाया है। जिसके लिए उन्होनें किसी से भी कोई मदद नहीं ली है। 

यह भी पढ़ें: व्‍यापारी पेंशन लागू होने पर पीएम को 10 हजार पोस्‍टकार्ड भेज कर दिया धन्‍यवाद

 

मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी

अनिल अंबानी ने रिलायंस कैपिटल, रिलायंस पॉवर और रिलायंस इंफ्रा का कर्ज चुकाया है। जिसके लिए उन्होनें रिलायंस कंपनी के कई हिस्सों को बेचा है। इसके अलावा उन्होनें ये कहा कि वो आगे भी खुद से सारे कर्ज चुकाते रहेंगे। बता दें कि साल 2018 में अनिल धीरूभाई अंबानी समूह के लिए हुए कर्ज की कीमत 1.72 लाख करोड़ रुपए हो गए थे। जिसमें से उन्होनें 35 हजार करोड़ का कर्ज चुका दिया है। जिसके बाद अब कर्ज की कीमत 1.35 लाख करोड़ है। 

यह भी पढ़ें: पेट्रोल ढाई सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंचा, डीजल की कीमत भी 4 माह में सबसे कम

कुछ समय पहले ही एरिक्सन मामले में अनिल अंबानी जेल जाने से बचे हैं। उन पर 550 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि अगर उन्होनें कर्ज नहीं चुकाया तो वो जेल भी जा सकते हैं। जिसके बाद मुकेश अंबानी ने वो रकम देकर अनिल अंबानी को बचाया था। 
 

Published : 
  • 11 June 2019, 5:37 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement