हिंदी
अमेठी: अमेठी से गुजरने वाले रायबरेली-फैजाबाद मार्ग पर दो मोटरसाइकिल चालकों में आमने सामने की भीषण टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों मोटरसाइकिल चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदीशपुर थाना से जुड़े गांव नौडाड के पास यह हादसा हुआ। गणेहरी निवासी वसीम का भाई और शंकर गंज निवासी ललित किराना स्टोर मालिक का भतीजा आज सुबह तकरीबन 9:00 बजे आमने-सामने बाइकों से टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइकों के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में दोनों मोटरसाइकिल चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Published : 24 April 2019, 11:01 AM IST
Topics : अमेठी टक्कर पोस्टमार्टम मोटरसाइकिल मौत रायबरेली फैजाबाद मार्ग
No related posts found.