
अमेठी: थाना शिवरतनगंज अंतर्गत सेमरौता के हनुमानगंज चौराहे पर झाड़ियों में नवजात शिशु के मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा गया। झाड़ियों से शिशु के रोने की आवाज आई जिसके बाद यह मामला उजागर हुआ।
रोने की आवाज सुनकर धीरे-धीरे यहां पर काफी लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने देखा तो झाड़ियों में एक नवजात बच्ची पड़ी हुई थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब नवजात बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर ले गए जहां डॉक्टर ने नवजात बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
यह नवजात बच्ची किसकी थी, यह मामला आसपास के क्षेत्र में लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि अभी डेढ़ से 2 महीने पहले इन्हौना कस्बे में एक नवजात शिशु झाड़ियों में पाया गया था।
Published : 29 November 2018, 9:33 AM IST
Topics : अमेठी थाना शिवरतनगंज नवजात शिशु पुलिस यूपी