अमेठीः UPA अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने जरूरतमंद को बांटे कम्बल, स्वास्थ्य शिवर भी लगाए

यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के 72वें जन्मदिन पर आज अमेठी में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कई कार्यक्रम आयोजित किए। कांग्रेसियों ने जरुरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किए और कई जगहों पर स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया। डाइनामाइट न्यूज़ की विशेष रिपोर्ट

Updated : 9 December 2018, 6:34 PM IST
google-preferred

अमेठीः यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के 72वें जन्मदिवस पर रविवार को अमेठी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गये। एक ओर जहां गरीब और असहाय लोगों को कम्बल वितरण किया गया वहीं महिला कांग्रेस द्वारा महिलाओं को साड़ी वितरण और नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। साथ ही ब्लॉक शाहगढ़ के पनियार पूरे सिवान में ग्राम प्रधान राम प्रताप पाण्डेय द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि चन्द्रकान्त दुबे ने किया। वहीं सीएन दुबे इण्टर कॉलेज में ब्लॉक अध्यक्ष रामदत्त यादव द्वारा 300 लोगों को कम्बल वितरित किये। यह भी पढ़ेंः जब बहन ने भाई की चिता को दी मुखाग्नि.. लोगों ने दी परंपराओं की दुहाई

जहां कन्हैया बक्श सिंह, शत्रुघ्न सिंह, गौरीगंज में महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा दुबे द्वारा दयालापुर गांव में गरीब महिलाओं को साड़ी वितरण में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी अमेठी के अध्यक्ष योगेन्द्र मिश्र उपस्थित रहे। वहीं निर्मला देवी शैक्षिक संस्थान गौरीगंज में ब्लाक अध्यक्ष शिवशंकर पासी द्वारा आयोजित कम्बल वितरण लगभग 500 गरीब व असहाय लोगों को कम्बल वितरण किया गया। इस मौके पर मास्टर मो. सुलतान, कमलाकर मिश्रा आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम मे जामों ब्लाक अध्यक्ष राजकरन तिवारी द्वारा  जामों कस्बा स्थित ब्लाक कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर 600 कम्बलों का वितरण हुआ।      

यह भी पढ़ेंः बुलंदशहर हिंसाः सेना ने आरोपी जीतू फौजी को यूपी STF को सौंपा.. पूछताछ में दिया बड़ा बयान

 

यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष (फाइल फोटो)

 

विधानसभा कोआर्डिनेटर रमन सोलंकी, अशोक दुबे वि.स. प्रभारी, रवि तिवारी, हरिश्चन्द्र तिवारी आदि उपस्थित रहे। मुसाफिरखाना ब्लाक अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह के नेतृत्व में 400 कम्बल वितरण किया गया वही भेंटुआ के यशोदा देवी बालिका इण्टर कालेज में ब्लाक अध्यक्ष कृपाशंकर यादव नेतृत्व में 300 कम्बल वितरित किया। ग्रामपुर ब्लाक अध्यक्ष हीरामणि कनौजिया के नेतृत्व में सोनारी कनू में कम्बल वितरण किया गया। इसी क्रम मे अमेठी ब्लाक अध्यक्ष अशोक शुक्ला ने चतुर्भुजपुर में 300 कम्बल वितरण किया।

Published : 
  • 9 December 2018, 6:34 PM IST

Related News

No related posts found.