
लखनऊ: फूलपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिये मतगणना बुधवार सुबह 8 बजे से शुरु होनी है। मतों की गिनती नवीन (मुंडेरा) मंडी स्थल इलाहबाद में की जायेगी। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के मंगलवार से शाम से ही पुख्ता इंतजाम किये गये है।
यहां मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गया है। तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतों की गिनती की जायेगी।
फूलपुर लोकसभा में पांच विधान सभा सीटें है। पांचों विधान सभाओं के मतों की गिनती पांच अलग-अलग पण्डालों में की जायेगी। मतगणना के लिए कुल 70 टेबलें लगायी जायेंगी। सुबह आठ बजे स्ट्रांग रूम से कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम मशीनें निकाली जायेगीं।
Published : 13 March 2018, 8:03 PM IST
Topics : इलाहबाद उपचुनाव कड़ी सुरक्षा फूलपुर मतगणना लोकसभा सीट