अलीगढ़: ससुरालियों ने पेड़ से बांधकर महिला को बेरहमी से पीटा, FIR दर्ज

यूपी के अलीगढ़ में गुरुवार को एक महिला को उसके ससुरालियों ने सार्वजनिक तौर पर पेड़ से बांधकर मारपीट की। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 7 June 2024, 6:28 PM IST
google-preferred

अलीगढ़: यूपी के अलीगढ़ में मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला को उसके ससुरालियों ने सार्वजनिक तौर पर पेड़ से बांध दिया और मारपीट की। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला पेड़ से बंधी हुई रोती-बिलखती दिखाई दे रही है। उसके आसपास गांव की अन्य महिलाएं-बच्चे भी बैठे हुए हैं। मायके से पहुंचे परिजनों ने उसको मुक्त कराया।। पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के कई लोगों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार दरअसल क्वार्सी क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शादी 11 फरवरी 2023 को अतरौली के गांव सूरतगढ़ के महेश के साथ हुई थी। 

पीड़िता ने कहा कि शादी में उसके पिता ने हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले बाइक लाने का दवाब बनाने लगे और उत्पीड़न करने लगे। इस बीच पिता बाइक नहीं दे पाए और उनकी मृत्यु हो गई। इन सबके बीच देवर और ससुर उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। 

बकौल पीड़िता- 6 जून को ससुराल वालों ने गांव में पेड़ से बांधकर उसके साथ मारपीट की। मायके वालों ने पहुंचकर किसी तरह मुक्त कराया और अपने साथ अलीगढ़ ले आए। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के कई लोगों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

पीड़िता ने ने कहा- ये लोग गाड़ी के लिए मारते हैं कि बाइक दिलवाओ अपने पापा से। जबकि, पापा ने शादी में 5-6 लाख खर्च किया था। इस टेंशन में पापा भी चल बसे। अब मुझे पेड़ से बांधकर मारा। किसी दिन जान से मार देंगे। इसमें सास, देवर, ससुर और चाचा सब मिले हुए हैं।

एएसपी अमृत जैन ने बताया कि अतरौली में एक महिला को पेड़ से बांधकर पीटने का एक मामला संज्ञान में आया है। थाना क्वार्सी ने तुरंत कार्यवाही करते हुए प्राप्त तहरीर के अनुसार अभियोग पंजीकृत कर लिया है एवं अभियुक्त की गिरफ्तार हेतु टीम गठित कर दी है। 

Published :