हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट सोशल ड्रामा फिल्म में काम करती नजर आ सकती हैं। आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में काम कर रही हैं और बताया जा रहा है कि हिंदी मीडियम के निर्देशक साकेत चौधरी एक और सोशल ड्रामा फिल्म बनाने जा रहे हैं। आलिया भट्ट इस फिल्म का हिस्सा होंगी। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करेंगे। इस फिल्म में लीड रोल के लिए आलिया भट्ट को अप्रोच किया गया है।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की डिंपल गर्ल इन इन फिल्मों में करना चाहती हैं काम, जानिए क्या है खास
चर्चा है कि आलिया भट्ट ने इस सोशल ड्रामा फिल्म के लिए हामी भर दी है। उन्हें स्क्रिप्ट बेहद पसंद आई है। आलिया जल्द ही फिल्म साइन कर सकती हैं। हालांकि अभी लीड ऐक्टर के लिए कोई चेहरा फाइनल नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि सभी किरदारों के चयन के बाद ही फिल्म की शूटिंग के लिए डेट का ऐलान होगा। साकेत लोकेशन की तलाश में जुट गए हैं। (वार्ता)
Published : 27 February 2020, 5:45 PM IST
Topics : alia bhatt bollywood En tertainment Ranveer Kapoor आलिया भट्ट ड्रामा फिल्म बाॅलीवुड रणबीर कपूर