खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ धूम मचायेंगी सोनम कपूर! ये है मूवी का नाम

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में नजर आ सकती है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें क्या है मूवी का नाम…

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 2 February 2019, 1:59 PM IST

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में नजर आ सकती है। बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी फिल्म सिंबा की सफलता के बाद फिल्म सूर्यवंशी बना रहे हैं।

फिल्म में अक्षय कुमार को कास्ट किया गया है। इस फिल्म में अक्षय के अपोजिट सोनम को लिए जाने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी और उनकी टीम ने सोनम से प्रोजेक्‍ट को लेकर बातचीत की है।

 

इससे पहले सोनम पैडमैन में अक्षय के साथ स्क्रीन शेयर करते नज़र आईं थी। चर्चा यह भी थी कि अक्षय के अपोजिट पूजा हेगड़े को कास्ट किया जाएगा। कुछ रिपोर्ट्स में कैटरीना कैफ का भीनाम सामने आ रहा था लेकिन अब कहा जा रहा है कि कि सोनम ही अक्षय कुमार के अपोज़िट नज़र आने वाली हैं। (वार्ता)

Published : 
  • 2 February 2019, 1:59 PM IST

No related posts found.