अखिलेश यादव का गाजीपुर में बड़ा ऐलान- अगले चुनाव में सपा नहीं करेगी कोई नया गठबंधन और प्रयोग

डीएन संवाददाता

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरूवार को यूपी के गाजीपुर में अगले चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला भी बोला। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

गाजीपुर में कार्यक्रम को संबोधित करते अखिलेश यादव
गाजीपुर में कार्यक्रम को संबोधित करते अखिलेश यादव


गाजीपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने गुरुवार को गाजीपुर में बड़ा सियासी ऐलान किया। अखिलेश यादव ने कहा कि अगले चुनाव में समाजवादी पार्टी किसी भी पार्टी के साथ किसी तरह का नया गठबंधन और प्रयोग नहीं करेगी। अगले चुनाव में समाजवादी पार्टी अकेली ताकत बनकर साइकिल पर सवार होगी। किसानों, नौजवानों, पिछड़ों को साथ लेकर आगे बढ़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर एक के बाद एक कई हमले बोले। 

अखिलेश यादव ने कहा भाजपा ने राजनीति को व्यापार बना दिया है। भाजपा के लोग यूपी और देश में नये तरह का व्यापार चला रहा है। ये बैंकों से नहीं, सूदखोरों से जनता को पैसा दिला रहे है। यूपी के नंदलाल गुप्ता ने भी सूदखोरों से तंग आकर फेसबुक पर लाइव आत्महत्या की। वे भी सूदखोरों से परेशान थे। लेकिन बुलडोजर चलाने वाली भाजपा आखिर पर क्यों नहीं सूदखोरों पर बुलडोजर चला रही है?  नंदलाल गुप्ता को परेशान करने वालों पर क्यों कार्रवाई नहीं हो रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि अग्निवीर योजना हमारे देश की रक्षा नहीं कर सकती है। युवा जब तक फौज में जाकर हथियार चलाना सीखेंगे तब तक 4 साल में सरकार उनको रिटायर कर देगी। हथियारों-टैंकों को चलाने और सीखने में सालों लगते हैं। आज फौज मॉडर्न हो रही है। पड़ोसी देश से खतरा बढ़ता जा रहा है। युवाओं को अग्निवीर नहीं बल्कि परमानेंट नौकरी की जरूरत है। ताकि वे गर्व के साथ देश की रक्षा में जुट सकें।

सपा प्रमुख ने कहा कि  देश को यदि कोई सुधार सकता है और देश को कोई नई व्यस्था दे सकता है तो वो केवल समाजवादी लोग दे सकते है। भाजपा के लोगों को पास कोई नई सोच और नीति नहीं है। वे हमारी पुरानी योजनाओं को लेकर ही बढ़ रहे हैं। 

अखिलेश यादव ने कहा कि देश और राज्य में भले ही आज किसी भी सरकार हो लेकिन जनता की सरकार केवल समाजवादी लोग ही बना सकते हैं। भाजपा के लोगों को तो मित्रता करने तक नहीं आती। दिल्ली से सरकार ने एक फैसला लिया है। सुना है 14 फरवरी को भाजपा के लोग हग दिवस मना रहे है। 

यूपी की भाजपा सरकार एमओयू साइन कराने के नाम पर जनता से झूठ बोल रही है। 

इससे पहले अखिलेश यादव ने गाजीपुर में कैलाश यादव की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कहा कि कैलाश यादव का जीवन बेहद संघर्षशील था। वे समाज के हर वर्ग के काम आते थे। वे हर के सुख-दुख में शामिल रहे। यही जीवन का कड़वा सत्य है कि जो इस धरती पर आयेगा वो एक दिन जरूर जायेगा। 

उन्होंने कहा कि गाजीपुर वीरों की धरती है। यह ऐतिहासिक धरती है। यह वीर अब्दुल हमीद की धरती है। 1965 के भारत-पाकिस्‍तान युद्ध में उन्‍होंने पाक सेना के छक्‍के छुड़ा दिए थे। अखिलेश यादव ने कैलाश यादव के परिजनों से भी मुलाकात की और सात्वंना दी।










संबंधित समाचार