अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा आरोप , चुनाव में कराती है धांधली

डीएन ब्यूरो

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि भाजपा धांधली से चुनाव जीतती है और ताजा उदाहरण चण्डीगढ़ का है, जहां अधिकारी ने कैमरे के सामने बेईमानी कर विपक्ष का वोट रद्द कर भाजपा उम्मीदवार को जिताया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव


लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि भाजपा धांधली से चुनाव जीतती है और ताजा उदाहरण चण्डीगढ़ का है, जहां अधिकारी ने कैमरे के सामने बेईमानी कर विपक्ष का वोट रद्द कर भाजपा उम्मीदवार को जिताया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके अखिलेश ने दावा किया कि 2022 का विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश की जनता ने समाजवादियों को जिताया था, लेकिन बेईमानी करके भाजपा ने परिणाम अपने पक्ष में कर लिया।

यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर लगाया ये बड़ा आरोप, जानिए क्या कहा

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, अखिलेश ने बुधवार को मैनपुरी में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव लोकतंत्र बचाने का है, बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान को बचाने का है, आने वाली पीढ़ी के भविष्य को बचाने का है।

यह भी पढ़ें: अग्निपथ योजना के विरोध में उतरी कांग्रेस, शुरू किया ये अभियान

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता के लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकार छीन रही है। सपा नेता ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए को एकजुट कर रही है और लोकसभा चुनाव में यही एनडीए (राजग) को हरायेगा।

यादव ने कहा, ‘‘भाजपा का परिवार सबसे खतरनाक है। वह परिवार समाज में नफरत फैला रहा है। संस्कृति को नष्ट कर रहा है। हमारे देश की संस्कृति, मेल-मिलाप की रही है, लेकिन भाजपा का परिवार समाज को बांटने का काम कर रहा है।’’

उल्लेखनीय हैं कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ नगर निगम के 35 सदस्यीय सदन में आसान जीत का अनुमान लगाया था और इसे विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के लिए प्रारंभिक परीक्षा के रुप में पेश किया था। लेकिन भाजपा ने चुनाव में तीनों शीर्ष पद जीत लिये।

विपक्षी पार्षदों ने पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह द्वारा मतपत्रों में कथित रूप से गड़बड़ी किये जाने का आरोप लगाया है। मसीह और भाजपा ने विपक्ष के इन आरोपों का खंडन किया।










संबंधित समाचार