लखनऊ में सपा महिला सम्मेलन में बोले अखिलेश यादव- भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अन्याय

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरूवार को लखनऊ में सत्ताधारी भाजपा सरकार पर बड़े आरोप लगाये और महिलाओं से भाजपा से सत्ता से हटाने की अपील की। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 28 December 2023, 7:00 PM IST
google-preferred

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरूवार को महिलाओं को लेकर भाजपा सरकार पर बड़े हमले बोले। समाजवादी पार्टी के महिला सम्मेलन को सपा सांसद डिंपल यादव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पार्टी से जुड़ी देश भर की महिलाओं ने बड़ी संख्या में सम्मेलन में भाग लिया।  

सम्मेलन को संबोधित करतीं डिंल यादव

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक पार्टी मुख्यालय में समाजवादी महिलासभा के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी आधी आबादी को समाज की मुख्यधारा में शामिल करने की हमेशा से पक्षधर रही है। भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ हो रहा सबसे ज्यादा अन्याय और उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने कहा कि नारियों को अपना सम्मान बचाने के लिये भाजपा को सत्ता से हटाना होगा। 

अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग महिला वंदन की बात करते थे उनकी सरकार में महिला पहलवानों के साथ जिस तरह का अन्याय हुआ उसे पूरे देश ने देखा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ झूठे वादे करती है।

सम्मेलन में कई महिला नेताओं ने लिया भाग

सपा प्रमुख ने कहा कि देश की आधी आबादी को हक और सम्मान देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी महिला संगठन लोकसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ हर बूथ स्तर पर पार्टी को जिताने के लिए पूरी ताकत से काम करेगा। उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर पीडीए इंडिया गठबंधन मिलकर भाजपा एनडीए को हरायेगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि महिलाओं को सबसे ज्यादा गैरबराबरी का सामना करना पड़ता है। भाजपा राज में बुलडोजर की दहशत महिलाओं में सबसे ज्यादा है। समाजवादी सरकार में महिला सुरक्षा के लिए 1090 सेवा शुरू की गई थी। इसकी सराहना सुप्रीम कोर्ट ने भी की थी और कहा था कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए ऐसी सेवा पूरे देश में लागू होनी चाहिए।

सम्मेलन में देश भर से बड़ी संख्या में पहुंची महिलाएं

सम्मेलन में समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव, डॉ मधु गुप्ता एवं कांती सिंह पूर्व एमएलसी, जरीना उस्मानी पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग, कनकलता सिंह पूर्व सांसद, नादिरा सुल्तान विधायक, मीरा वर्धन, पूर्व मेयर प्रत्याशी, लीलावती कुशवाहा पूर्व एमएलसी, गजाला लारी पूर्व विधायक, नेहा यादव, वंदना चतुर्वेदी, समेत कई प्रमुख महिला नेता उपस्थित रहीं।

Published : 
  • 28 December 2023, 7:00 PM IST

Related News

No related posts found.