हिंदी
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में अब तक सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार सुबह कन्नौज पहुंचे। अखिलेश यादव ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से लोकसभा चुनाव में अपनी जीत का प्रमाण पत्र हासिल किया।
कन्नौज सीट पर अखिलेश ने रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की। प्रमाण पत्र हासिल करने के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।
कन्नौज पहुंचने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया और उनके जयकारे लगाये।
कन्नौज से अखिलेश यादव दिल्ली के रवाना हुए हैं। आज शाम वे दिल्ली में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में वपिक्षी दल के नेता देश में सरकार गठन समेत तमाम राजनीतिक मुद्दों पर मंथन करेंगे।
इस चुनाव में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बाद अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी दूसरी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।
अखिलेश यादव के अगुवाई में समाजवादी पार्टी ने इस लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में रिकार्ड 37 सीटों पर शानदार जीत हासिल की है। इस बार सपा ने केवल 62 सीटों पर चुनाव लड़ा।
इससे पहले सपा ने 2004 में यूपी में 38 लोकसभा सीटें जीती थी लेकिन उस समय पार्टी ने सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ा था।
Published : 5 June 2024, 12:56 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav certificate kannauj Samajwadi Party अखिलेश यादव कन्नौज दिल्ली प्रमाण पत्र सपाइयों