
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार की नई सरकार के लिए खुशी जाहिर की है। बिहार में सात पार्टियों के साथ बनी नई सरकार का आज से आगाज़ हो गया है।
पटना में राजभवन में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने और तेजस्वी यादव के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में श्री नीतीश कुमार जी एवं उपमुख्यमंत्री के रूप में श्री तेजस्वी यादव जी को शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 10, 2022
बता दें कि अखिलेश यादव ट्वीट करके नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को बधाई दी है। नीतीश कुमार और बीजेपी का गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव ने कहा था, बिहार से ‘बीजेपी भगाओ’ की शुरूआत हो गई है।
Published : 10 August 2022, 4:34 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav bihar Nitish Kumar Tejashwi Yadav uttar pradesh अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश तेजस्वी यादव नीतीश कुमार बिहार