बाँदा में अखिलेश यादव बोले-भाजपा सरकार से सिर्फ जनता ही नहीं, जानवर भी परेशान हैं

उत्तर प्रदेश के बाँदा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर करारा हमला बोला। डाइनामाइट न्यूज़ की इस एक्लक्लूसिव रिपोर्ट में पढ़ें क्या-क्या कहा है अखिलेश यादव ने..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 30 April 2019, 1:39 PM IST

बाँदा: लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। इसी कड़ी में  उत्तर प्रदेश के बाँदा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर करारा हमला बोला। 

 

अखिलेश यादव के संबोधन की खास बातें

1. मौजूदा यूपी सरकार ने दो साल में बांदा के लिए कुछ नहीं किया।

2. अगर सबसे ज्यादा समाजवादी पेंशन कहीं दी गयी, तो वो यहीं दी गयी

3. भाजपा सरकार से सिर्फ जनता ही नहीं, जानवर भी परेशान हैं

4. लखनऊ में सांड के चक्कर में कई जानें जा चुकी हैं। भाजपा वाले कोई भी कदम उठाने में असमर्थ हैं।

5. बुंदेलखंड में पहली बार समाजवादियों ने घी बंटवाया।

6.लखनऊ में सरकार बनते ही सबसे पहले बुंदेलखंड में एक्सप्रेस-वे बनेगा।

 

7. भाजपा वाले डिफेन्स कॉरिडोर नहीं बना सकते। ये सिर्फ चुनावी हवाबाजी है

8. भाजपा संविधान द्वारा आपको दिए गए अधिकार भी छीनना चाहती है।

9. हमने बनारस में जवान को उतारकर भाजपा की हवा निकाल दी है

10. भाजपा संविधान द्वारा आपको दिए गए अधिकार भी छीनना चाहती है।

Published : 
  • 30 April 2019, 1:39 PM IST

No related posts found.