
मुंबईः शनिवार को अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस वक्त पूरा देश उनकी सेहत के लिए दुआं कर रहा है।
यह भी पढ़ें: दो दिन पहले ही अमिताभ बच्चन ने शेयर किया था ये खास पोस्ट, लिखा था-मुश्किल वक्त..
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और जया बच्चन का टेस्ट निगेटिव पाया गया है। हालांकि अभी भी बाकी घरवालों और घर के स्टाफ के टेस्ट रिजल्ट का आना बाकी है।
शनिवार देर रात अमिताभ बच्चन को मुंबई के नानावटी अस्पताल में एडमिट कराया गया। अमिताभ बच्चन ने खुद अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी खुद एक ट्वीट के जरिए दी थी। फिलहाल डॉक्टरों ने दोनों की हालत स्थिर बताई है और दोनों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। डॉक्टर की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
Published : 12 July 2020, 10:57 AM IST
Topics : aishwarya rai Corona virus Jaya Bachachan Mumbai अभिषेक बच्चन अमिताभ बच्चन ऐश्वर्या राय कोरोना टेस्ट जया बच्चन