देखिये यूपी की जेल में बंदियों ने कृष्ण भक्ति में डूबकर कैसे हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी का पर्व

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश पुलिस की नेक पहले पर यूपी की जेल में बंद कैदी भी जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे नजर आये। बंदियों ने भी जेल में हर्षोल्लास से कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया। पूरी रिपोर्ट



लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस और जेल प्रशासन की नेक पहल पर यूपी की जेलों में बंद कैदियों द्वारा भी कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। कृष्ण जन्मोत्वस पर कई जेलों में बंद केदी कृष्ण भक्ति में भाव विभोर होकर नाचते-गाते देखे गये।  

उत्तर प्रदेश के डीजी, जेल ने ट्विटर पर आगरा का एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियों में जिला जेल आगरा की महिला बैरक में महिला बन्दियों द्वारा जन्माष्टमी पर्व को श्रद्धा व भक्तिभाव से मनाया जा रहा है। इस वीडियो में महिला बंदियों को गाते-नाचते और कृष्ण भक्ति में चूर होते देखा जा सकता है। वीडियो में राधा-कृष्ण के रूप में सजे-धजे कुछ बच्चे भी नजर आ रहे है, जो बेहद मनमोहक है। 

डीजी, जेल, यूपी ने एक और वीडियो को पोस्ट किया है। जिसमें भगवान कृष्ण जी की नगरी मथुरा की जिला जेल में निरुध्द दो रूसी नागरिक जन्माष्टमी पर्व पर कृष्ण भक्ति में सराबोर होकर झूमते नजर आ रहे हैं। डीजी ने लिखा है कि कि मथुरा में रहते हुए ये रूसी नागरिक अच्छी खासी हिंदी भी सीख चुके है। 

यूपी से सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो और भी सामने आयी है, जिसमें जेल में बंद कैदियों को हर्षोल्लास के साथ कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाते देखा जा सकता है।  










संबंधित समाचार