Site icon Hindi Dynamite News

आगरा: असम में एनआरसी मामले को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला

असम में एनआरसी को लेकर छिड़ी राजनीतिक जंग नया रूप लेती जा रही है। इस नुद्दे पर पश्चिम बंगाल सरकार के रुख से नाराज भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी और ममता बनर्जी का संयुक्त रुप से पुतला फूंका और अपना आक्रोश जताया। पूरी खबर..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
आगरा: असम में एनआरसी मामले को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला

आगरा: असम में एनआरसी को लेकर छिड़ी जंग राजनीतिक रंग ले चुकी है। असम में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को पश्चिम बंगाल सरकार द्वार समर्थन देने से नाराज भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आगरा कैंट स्टेशन के बाहर ममता बनर्जी और कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका। 

भाजपाइयों का आरोप लगाया कि गृह मंत्रालय की ओर से असम में रहने वाले अवैध रूप से बांग्लादेशियों की जानकारी ममता बनर्जी सरकार को दी गई है, लेकिन ममता बनर्जी की सरकार ने अभी तक इस रिपोर्ट पर कोई उचित कार्यवाही नहीं की है। वहीं कांग्रेस भी ममता बनर्जी सरकार का पूरा साथ देने में जुटी हुई है।

युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार और कांग्रेस देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का काम कर रही हैं, क्योंकि पिछले दिनों कई अपराधिक घटनाओं में अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी सामने आए थे।

भाजयुमो नेता नरेश पांडेय ने प्रदर्शन करते हुए साफ कहा कि बांग्लादेश से असम में आए घुसपैठियों को लेकर विपक्ष अपना रुख साफ नहीं कर रहा है, जिसके कारण देश की सुरक्षा खतरे में पढ़ सकती है। कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि अगर ममता बनर्जी की सरकार ने जल्द ही घुसपैठियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की तो यह आंदोलन जारी रहेगा।
 

Exit mobile version