Tripura CM Biplab Deb Resigns त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने दिया इस्तीफा, माणिक साहा होंगे अगले सीएम

श्री देब के साथ इस दौरान केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी थे, जो राजभवन भी साथ गये थे। श्री देब ने अपना इस्तीफा राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को सौंप दिया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 14 May 2022, 5:52 PM IST

अगरतला: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। देब के साथ इस दौरान केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी थे, जो राजभवन भी साथ गये थे।

मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के इस्तीफे के बाद माणिक साहा को त्रिपुरा का अगला मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान किया गया है। बिप्लब देब को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। 

बिप्लब कुमार देब ने अपना इस्तीफा राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को सौंप दिया है।

उन्होंने अपनी एक पंक्ति के इस्तीफा में कहा,“मैं 14 मई 2022 के प्रभाव से त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा देता हूं।

बाद में श्री देब ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने पार्टी हाइकमान के निर्देश पर इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा पार्टी ने मुझे इस्तीफा देने के लिए कहा था। (वार्ता)

Published : 
  • 14 May 2022, 5:52 PM IST

No related posts found.