
लखनऊ: पुष्पेन्द्र यादव मामलें में जानकारी देते हुए एडीजी एल ओ पी वी रामाशास्त्री ने बताया की घटना की जांच हो रही है। साथ एडीएम प्रशासन के नेतृत्व में एक दूसरी जांच कराई जा रही है। गौरतलब है की मुठभेड में मारे गए पुष्पेन्द्र यादव पर पुलिस की बाइक चुराने का आरोप था। साथ ही एडीजी एल ओ ने बताया की पुष्पेन्द्र यादव पर पहले से ही 5 मुकदमें दर्ज थे।
मामलें में अधिक जानकारी देते हुये उन्होने बताया की मृतक का पोस्टमार्टम कराकर उसके शव को परिजनों को सौपनें की कोशिश पुलिस ने की थी। मगर परिजन तैयार न हुये। जिस कारण पुलिस ने धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उसका अंतिम संस्कार कराया। वंही परिजनों के द्वारा पुलिस पर लगाये गए आरोपों के बाबत उन्होने कहा की जांच में जो कुछ भी निकल कर सामने आयेगा। उस आधार पर कारवाई की जायेगी।
Published : 9 October 2019, 3:38 PM IST
Topics : Confrence India Jhansi Pushpendra Yadav up उत्तर प्रदेश झांसी पुष्पेन्द्र यादव यूपी रामाशास्त्त्री