राम की हुई लीला.. दीपिका और रणवीर इस दिन बंधेंगे शादी के बंधन में

बॉलीवुड की सुपर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तिथि तय हो गयी है। दीपिका पादुकोण ने खुद इसका खुलासा करते हुए एक शानदार संदेश भी लिखा है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में पढ़ें, क्या लिखा दीपिका ने..

Updated : 21 October 2018, 4:47 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड की सुपर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तिथि आखिरकार तय हो गयी है। अगले माह 14-15 नवंबर को यह सुपर जोड़ी हमेशा के लिये एक-दूजे के हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: जानिये, आखिरकार ऋतिक रोशन ने रोहित धवन की फिल्म क्यों की साइन .. 

दीपिका-रणवीर का संदेश

 

दीपिका पादुकोण और रणवीर ने शादी की तारीख का खुद खुलासा किया। दोनों ने शादी की तारीख का खुलासा करते हुए एक शानदार संदेश भी लिखा है। यह संदेश हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिखा हुआ है। इसके लिये बकायद दो अलग-अलग कार्ड जारी किये गये हैं।

यह भी पढ़ें: जानिये, दिशा पटानी ने अक्षय की फिल्म में काम करने से क्यों किया इनकार 

14-15 को होगी दोनों की शादी

 

पहले यह कयास लगाये जा रहे थे कि दीपिका और रणवीर10 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। लेकिन दोनों ने कभी भी इस बारे में कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा था, लेकिन अब दोनों ने अब साझा संदेश देकर साफ कर दिया कि शादी की तारीख को लेकर किसी को अब कोई कयास लगाने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें: जानिये, सैफ अली खान क्यों अनिल कपूर को मानते है अपना गुरू 

इटली में हो सकती है शादी

 

हालांकि अभी इस बात से पर्दा हटना बाकी है कि दोनों सुपरस्टार की शादी कहां होगी। कुछ मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक दोनों इटली में शादी कर सकते हैं। बताया जाता है कि शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का दमदार पोस्टर आया सामने.. देखें तस्वीरें 

बताया जाता है कि इसके अलावा शादी के लिये मेहमानों की लिस्ट भी फाइनल हो चुकी है। कुछ रिपोर्टों के मुताबिक इस शादी में महज 30-35 मेहमान ही शामिल होंगे।

Published : 
  • 21 October 2018, 4:47 PM IST

Related News

No related posts found.