हिंदी
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर से एक रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर बीच रास्ते में एक महिला पर एसिड से अटैक किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार महिला पर तेजाब से हमला करवाने वाला कोई नहीं उसका पति ही है। सड़क पर हुई वारदात की सारी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। यह घटना नागपुर के रामेश्वर इलाके की है।
पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। तेजाब के हमले से महिला बुरी तरह से झुलस गई है। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
CCTV कैमरे में कैद हुई फुटेज साफ दिखाई दे रहा है कि महिला साइकिल से जा रही थी, तभी दूसरी तरफ से मोटरसाइकिल पर एक शख्स आया। महिला के पास पहुंचते ही उस शख्स ने तेजाब उसके ऊपर फेंक दिया। तेजाब से हमले के बाद महिला बुरी तरह से झुलस हो गई। जिसके बाद कुछ लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया। इस वारदात की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने बताया कि पिछले बहुत टाइम से दोनों पति-पत्नी के बीच में विवाद चल रहा था। कई दिनों से दोनों अलग-अलग भी रह रहे थे। जिसके बाद आरोपी पति ने अपनी पत्नी पर तेजाब से हमला करवाया दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
Published : 24 January 2022, 11:51 AM IST
Topics : Acid CCTV maharashtra Nagpur अपराध क्राइम तेजाब नागपुर महाराष्ट्र हमला