Mahendra Singh Dhoni की बेटी जीवा को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी को धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें क्या है पूरा मामला..

Updated : 12 October 2020, 9:21 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी को धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

गुजरात के कच्छ जिले से हुई गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक आरोपी 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला एक नाबालिग है, जिसकी गिरफ्तारी गुजरात के कच्छ जिले से हुई है। गिरफ्तार शख्स को रांची पुलिस को सौंपा जाएगा।

 जानें क्या है पूरा मामला

आरोपी के खिलाफ झारखंड के रांची के रातू पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया गया था। दरअसल सात अक्टूबर को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल मैच खेला गया था। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से पराजित किया था। इसी बात से बौखलाएं प्रशंसकों ने धोनी को बेटी जीवा को सोशल मीडिया पर धमकी दे डाली साथ ही अभद्र टिप्पणी भी की। 

धमकी के बाद धोनी के फार्म हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी

सोशल मीडिया पर मिली इस धमकी के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रांची स्थित फार्म हाउस की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी।

Published : 
  • 12 October 2020, 9:21 AM IST

Related News

No related posts found.