Entertainment: द बिग बुल से अभिषेक बच्चन की एंट्री, इस दिन होगी रिलीज

बॉलीवुड के जूनियर बी अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘द बिग बुल’ 23 अक्टूबर को रिलीज होगी। अभिषेक बच्चन अंतिम बार अनुराग कश्यप की फिल्म ‘मनमर्जियां’ में नजर आए थे।

Updated : 14 February 2020, 5:19 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड के जूनियर बी अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘द बिग बुल’ 23 अक्टूबर को रिलीज होगी। अभिषेक बच्चन अंतिम बार अनुराग कश्यप की फिल्म ‘मनमर्जियां’ में नजर आए थे। अब अभिषेक बच्चन फिल्‍म ‘द बिग बुल’ में नजर आएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। अभिषेक बच्चन ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी फिल्म ‘द बिग बुल’ का पोस्टर साझा किया है। पोस्टर में जिक्र है कि फिल्म 23 अक्टूबर को रिलीज होगी।

पोस्टर में अभिषेक बच्चन ब्लैक पैंटसूट में नजर आ रहे हैं। उन्होंने चश्मा पहना हुआ है और मूछों को रखा है। उनके लुक को देखकर लग रहा है कि वह फिल्म में बिजनसमैन का रोल प्ले कर रहे हैं। यह फिल्‍म 1990 से 2000 के बीच हुई सच्‍ची घटनाओं और भारत के फाइनैंशल फील्‍ड में हुए बदलाव पर आधारित है। ‘द बिग बुल’ स्‍टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता की जिंदगी पर बेस्‍ड होगी। फिल्म ‘द बिग बुल’ में अभिषेक बच्चन के अलावा इलियाना डीक्रूज, निकिता दत्ता और सोहम शाह भी अहम किरदार निभाएंगे। (वार्ता)

Published : 
  • 14 February 2020, 5:19 PM IST

Advertisement
Advertisement