आम आदमी पार्टी का पीएम मोदी के खिलाफ पोस्टर अभियान तेज, देश भर में 11 भाषाओं में करेगी ये काम

आम आदमी पार्टी (आप) 30 मार्च को देशभर में 11 भाषाओं में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाएगी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 28 March 2023, 3:24 PM IST

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) 30 मार्च को देशभर में 11 भाषाओं में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाएगी। 

‘आप’ की दिल्ली इकाई के प्रमुख एवं पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी 30 मार्च को देशभर में पोस्टर लगाएगी। पार्टी की सभी राज्य इकाइयों को अपने-अपने राज्यों में पोस्टर लगाने को कहा गया है। पोस्टर 11 भाषाओं में छापे गए हैं।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ‘‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’’ के पोस्टर राष्ट्रीय राजधानी में दीवारों और बिजली के खंभों पर लगाए गए थे। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है और 49 प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रीय राजधानी में ‘‘केजरीवाल हटाओ, दिल्ली बचाओ’’ के पोस्टर लगाए थे।

Published :  28 March 2023, 3:24 PM IST