एक माह पहले अगवा हुई किशोरी बरामद, आरोपी ने दुष्कर्म की बात स्वीकार की

थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी से अगवा हुई किशोरी को पुलिस ने शुक्रवार को बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोरी को अगवा करने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 15 November 2019, 2:16 PM IST

नोएडा: थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी से अगवा हुई किशोरी को पुलिस ने शुक्रवार को बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोरी को अगवा करने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ में किशोरी से बलात्कार करने की बात स्वीकार की है। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी से 16 वर्षीय किशोरी आठ अक्टूबर को लापता हो गई थी। उसके परिजन ने अजित शाही नामक युवक को नामित करते हुए उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh- आठवीं की छात्रा से युवक ने किया बलात्कार

थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज अजीत शाही को गिरफ्तार कर अगवा किशोरी को बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया है कि उसने किशोरी से दुष्कर्म किया है। उन्होंने बताया कि किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। (भाषा)

Published : 
  • 15 November 2019, 2:16 PM IST