हिंदी
क़ोल्हुई (महराजगंज): महिलाओं और बच्चों सम्बंधित बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए क़ोल्हुई पुलिस ने एक खास कदम उठाया है। जिस दौरान वो खुद स्कूलों में जाकर छात्र और छात्राओं को जागरूक कर रहे हैं। जिससे बढ़ते अपराधों के बारे में बच्चों को सतर्क किया जा सके।
यह भी पढ़ें: उपचुनावों में जीत की रणनीति बनाने में जुटी बसपा सुप्रीमो ने की अहम बैठक

थाना क़ोल्हुई के स्कूलों में क़ोल्हुई पुलिस द्वारा महिला सम्बंधित होने वाले अपराधों के बारे में बच्चों को जागरूक किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: सीएम नाराज, 19 सीएमओ के तबादले पर आनन फानन में लगी रोक
खुद क़ोल्हुई पुलिस जिले के स्कूलों में जाकर छात्र और छात्राओं को होने वाले अपराधों से सतर्क और सावधान रहने के लिए जागरूक कर रही है। सोमवार को भी क़ोल्हुई पुलिस श्रीराम परमहंस बालिका इंटर कॉलेज में गई थी। जहां छात्र और छात्राओं को उनकी सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया था।
Published : 2 July 2019, 1:13 PM IST
No related posts found.