
मऊ: जिले में मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा अंसारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। अफ्शा अंसारी पिछले कई सालों से फरार चल रही है, जिनके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक अफ्शा अंसारी सहित कुल पांच लोगों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। बता दें कि अफ्शा अंसारी सहित कुल पांच लोग IS 191 गैंग के सहयोगी हैं।
बताया जा रहा है कि अफ्शा अंसारी पिछले कई सालों से फरार चल रही है। मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा अंसारी पर दक्षिण टोला थाने में मुकदमा भी दर्ज है। यह इनाम DIG वैभव कृष्ण के निर्देशन पर जारी हुआ है, जिसकी जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्रि ने जिला मुख्यालय स्थित कैम्प कार्यालय से दी है।
Published : 2 August 2024, 10:42 AM IST
Topics : Afsa Ansari DIG वैभव कृष्ण Dynamite News Mukhtar Ansari UP News अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्रि अफ्शा अंसारी मऊ समाचार मुख्तार अंसारी