
महराजगंजः आज शनिवार दोपहर को ही पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहोरपुर रेलवे क्रासिंग पर एक बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ेंः कच्ची शराब का धंधा जोरों पर, छापेमारी के दौरान कई लीटर कच्ची शराब बरामद
पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहोरपुर रेलवे क्रासिंग के सौ मीटर आगे नौतनवां से आ रही सवारी गाड़ी के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बहोरपुर निवासी अजिजुल्लाह पुत्र नियाज अली उम्र 42 वर्ष की किसी काम से गये थे।
यह भी पढ़ेंः महराजगंज में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस चाय की दुकान में घुसी
जब वो काम से वापस आ रहे थे तो, रेलवे क्रासिंग पर करते समय नौतनवां से आ रही सवारी गाड़ी के चपेट में आ गए। मौके पर अभी तक पुलिस नहीं पहुंची है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Published : 30 November 2019, 5:34 PM IST
Topics : dead Maharajganj Railway Crossing uttar pradesh पुरन्दरपुर थाना बहोरपुर रेलवे क्रासिंग महराजगंज मौत