Site icon Hindi Dynamite News

Bihar: दो दोस्त बनी कभी सौतन-कभी सहेली, लड़के को पाने के लिए बनाई ये जानलेवा योजना

बिहार में एक अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिली है। जहां दो सहेलियों को एक ही लड़के से प्यार हो जाता है। लड़के को अपना बनाने के लिए एक सहेली ने ऐसा काम किया की दूसरी सहेली को अपनी जिंदगी गंवानी पड़ी। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Bihar: दो दोस्त बनी कभी सौतन-कभी सहेली, लड़के को पाने के लिए बनाई ये जानलेवा योजना

नालंदाः एक गांव में दो सहेलियां एक लड़के के चक्कर में एक-दूसरे की जान की दुश्मन बन गई। लड़के को अपना बनाने के लिए एक सहेली ने अपनी दोस्त की जिंदगी तक दांव पर लगा दी। 
यह भी पढ़ें: पती ने पत्नी पर लगाया किन्नर होने का आरोप, जांच में सामने आया हैरान करने वाला सच..

हिलसा थाना क्षेत्र के बढनपुरा गांव की रहने वाली दो लड़कियों को हिलसा शहर के पटेल नगर के एक मुहल्ले में रहने वाले एक लड़के से प्यार हो जाता है। इस बात को लेकर दोनों सहेलियों के बीच अक्सर लड़ाई होती थी। दोनों के बीच बातचीत तक बंद हो गई थी। तभी एक सहेली ने लड़के को पाने के लिए ऐसी खतरनाक योजना बनाई कि दूसरी सहेली की इसमें जान ही चली गई। एक दिन उसने अपनी सहेली के कोल्डड्रिंक में सल्फास डालकर पिला दिया। जिसे पीते ही वो बेहोश हो गई। जब उसे अस्पताल लेकर गए तो वहां उसकी मौत हो गई थी। पर बीच में होश आने के बाद उसने पुलिस को अपनी सहेली की सारी करतूत बता दी। 

यह भी पढ़ें: दो डॉक्टरों के बीच जमकर हुई भिड़ंत, लेडी डॉक्‍टर ने बरसाए थप्पड़-जूते

पुलिस ने आरोपी लड़की को उसकी कोचिंग के बाहर से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं लड़के का अभी कुछ पता नहीं चला है। पुलिस अभी लड़के की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।  

Exit mobile version