
मुंबईः इस साल बॉलीवुड जगत से एक के बाद एक चौंकाने वाली खबरें आ रहे हैं। रविवार को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड किया है। जिसके बाद से ना सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि उनके फैंस के बीच भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है। फिलहाल उनके इस कदम के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने की खुदकुशी
कुछ समय पहले सुशांत सिंह राजपूत की एक्स-मैनेजर दिशा सलियन ने भी मुंबई में 12वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली थी। दिशा की आत्महत्या के पीछे भी कोई कारण नहीं पता चल पाया है अभी तक। दिशा मलाड में अपने मंगेतर के साथ रहती थीं, जहां उन्होनें 12वीं मंजिल से कूद कर जान दे दी।
जब उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया तब उन्होनें वहां अपना दम तोड़ दिया था। सुशांत उनकी मौत से काफी दुखी थे। दिशा की मौत के बाद सुशांत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि ये बहुत दुखद खबर है। दिशा के परिवार और दोस्तों को मेरी सांत्वना।
यह भी पढ़ेंः गहरे डिप्रेशन में थे सुशांत सिहं, मां को लेकर लिखी थी ये भावुक पोस्ट
बता दें कि इस साल कई दिग्गज सितारे इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। अप्रैल के महीने में इरफान खान और ऋषि कपूर जैसे लेजेंडरी कलाकारों का निधन हुआ था। वही हाल ही में सिंगर और म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान का 42 साल की उम्र में निधन हुआ था।
Published : 14 June 2020, 3:50 PM IST
Topics : bollywood DISHA Ex Manager Mumbai Sushant Singh Rajput एक्स मैनेजर बॉलीवुड मुंबई सुशांत सिंह राजपूत