हिंदी
महराजगंज: बिना वीजा के सोनौली सीमा से भारत सीमा में प्रवेश करते हुए पकड़े गए कांगो के नागरिक को चार साल के लिए जेल भेजा गया है। साथ ही उस पर जुर्माना भी लगाया गया है।
13 जनवरी 2018 को मध्य अफ्रीकी देश कांगो के निवासी बिस्मार्क बाकुड़ा को सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई हुई थी। जिसमें सहायक शासकीय अधिवक्ता संतोष मिश्र ने अभियोजन की ओर से आधा दर्जन गवाहों को पेश किया गया था। साथ ही न्यायालय से बिस्मार्क बाकुड़ा पुत्र फ्रांकोइस को सजा देने की मांग की थी।
Published : 31 August 2019, 1:34 PM IST