
महराजगंजः रविवार को एक सड़क हादसा हो गया है। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल गए हैं। फरेन्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार शाम को रूनुआ चौराहे पर सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में बाइक सवार दो युवकों ने पीछे से टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ेंः गड्ढों में तबदील हो रही हैं सड़के, राहगीरों की परेशानी से जिम्मेदार बेखबर
इस हादसे में बाइक पर सवार ग्राम सभा कृष्ण कुमार पाठक पुत्र श्याम पाठक उम्र 26 वर्ष और रामप्रताप पुत्र रामआसरे उम्र 35 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकटी ले जाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
Published : 8 December 2019, 5:13 PM IST
Topics : Maharajganj pharenda Road Accident uttar pradesh उत्तर प्रदेश फरेन्दा थाना क्षेत्र महराजगंज सड़क हादसा