हिंदी
महराजगंज: जिले के बैंक में पैसे जमा करने गई एक महिला से रास्ते में ही ठगों ने 28000 रुपए उड़ा लिए। महिला ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल बाजार में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में पैसा जमा करने आई महिला के पैसे को एक शातिर ठग हाथों हाथ उड़ा कर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार पिपरा खादर निवासी शारदा देवी पत्नी दयानंद शनिवार दोपहर परतावल बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में पैसा जमा करने पहुंची। जब महिला ने अपने 28000 रुपये जमा करने के लिए फार्म ली तो बगल में खड़ा लड़का(ठग) उसका फार्म भरने के बाद उनसे कहा कि कितने- कितने का नोट है। महिला ने भरोसा जताते हुए जब उसको अपना पैसा गिनती करने को दे दिया।
फार्म भर रहे लड़के ने अपना पैसा महिला को पकड़ने को कहा जो कि एक रुमाल में लपेटा हुआ था। फार्म भरने के बाद लड़के ने महिला का पैसा लेकर गुटका थूकने के बहाने बाहर गया और मौका पाते ही मौके से फरार हो गया, कुछ देर बाद महिला भी उसके पीछे गई लेकिन तब तक लड़का नौ दो ग्यारह हो चुका था। महिला ने उस लड़के का पीछा किया लेकिन वह भागने में सफल हो गया था। उसके बाद महिला रोने-चिल्लाने लगी। किसी ने घटित मामले की जानकारी श्यामदेउरवा थाने को दी। जानकारी होने के बाद श्यामदेउरवा पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के मदद से ठग की पहचान कर मामले की जांच की जाएगी।
Published : 23 June 2019, 11:46 AM IST
Topics : उत्तर प्रदेश ठग पंजाब नेशनल बैंक महराजगंज महिला श्यामदेउरवा
No related posts found.