चीन में 8 लाख घरों की बिजली गुल कैसे हुई? वियतनाम भी लपेटे में

चीन में यागी चक्रवात ने हाहाकार मचा रखा है। यहां 8 लाख घरों की बिजली गायब हो गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की ये रिपोर्ट।

Updated : 8 September 2024, 7:40 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: वियतनामी मौसम विज्ञानियों ने यागी तूफान को पिछले दशक में इस क्षेत्र के सबसे शक्तिशाली तूफानों (Cyclone) में से एक के रूप में बताया है। यागी तूफान चीनी प्रांत में कहर ढाते हुए दक्षिण पूर्व एशियाई देश में पहुंच गया है। चीन में च्रकवात से भारी बारिश (Rain) और हवाओं के कारण 8 लाख से अधिक घरों में बिजली (Light) आपूर्ति बाधित हो गई है। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक चीन के हैनान प्रांत में शक्तिशाली चक्रवात ‘यागी (Yagi)’ की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं कम से कम 92 अन्य घायल हो गये हैं। इसके अलावा वियतनाम (Viyatnam) में यागी चक्रवाती तूफान से चार लोगों की मौत हो गई और 78 अन्य घायल हो गए। इन घायलों में से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। 

यागी इस साल का 11वां तूफान
चक्रवात ‘यागी’ शनिवार को टोंकिन (Gulf Of Tonkin) की खाड़ी के ऊपर से उत्तरी वियतनाम की ओर बढ़ा। यागी इस साल का 11वां तूफान है, जो चीन के समुद्र तट से टकराया है। हैनान मौसम विज्ञान सेवा के अनुसार, यागी तूफान के केंद्र बिंदु के पास लगभग 245 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। 

पेड़ और खंभे जमीन पर गिरे
वर्ष 1949 से 2023 तक, 106 ‘तूफान’ हैनान में आए, लेकिन केवल नौ को ही बड़े तूफान के रूप में माना गया। तूफान के चलते कई जगह तबाही के निशान देखे जा रहे हैं। कच्चे घर गिर गए हैं। वहीं पेड़ और खंभे जमीन पर गिर गए।

Published : 
  • 8 September 2024, 7:40 AM IST

Advertisement
Advertisement