हिंदी
रायबरेली: भारतीय जनता पार्टी के संगठन के चुनाव का कार्य चल रहा है। बीजेपी ने संगठनात्मक चुनाव को पर्व की तरह मानकर एक अभियान छेड़ रखा है। मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद गुरुवार को जिला कार्यालय में प्रांतीय परिषद और जिला अध्यक्ष के पद के लिए भाजपा के 75 कार्यकर्ताओं ने नामांकन किया।
बता दें कि पिछली बार 49 कार्यकर्ताओं ने नामांकन किया था। इस बार पिछली बार से 26 अधिक नामांकन हुए हैं वहीं प्रांतीय परिषद के लिए 16 कार्यकर्ताओं ने नामांकन किया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार नामांकन लेने के लिए जिला चुनाव प्रभारी राकेश मिश्रा, जिला प्रभारी पीयूष मिश्रा कार्यालय में डटे रहे। किसी भी भाजपा कार्यकर्ता को निराश नहीं किया।
जिला प्रभारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा संगठन है जहां सभी कार्यकर्ताओं का महत्व है।
उन्होंने कहा कि हमारे संगठन में सभी को तरजीह दी जाती है। मंडल अध्यक्ष के चुनाव में सामान्य और महिला, दलित ओबीसी सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। महिला कार्यकर्ता को भी मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि सभी नामांकनों पर गहन चर्चा होगी, उसके बाद प्रदेश नेतृत्व जिला अध्यक्ष की घोषणा करेगा।
जिला चुनाव अधिकारी जन्मेजय सिंह ने बताया कि अध्यक्ष और प्रांतीय परिषद को मिलाकर कुल 91 कार्यकर्ताओं ने पर्चा भरते हुए नामांकन किया है।
नामांकन के मौके पर पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, विधायक मनोज पांडे, पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह भी पहुंचे।
जिला अध्यक्ष का नामांकन करने वालों में जिला अध्यक्ष बुद्धीलाल पासी, पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप यादव, भाजपा नेता अनुभव कक्कड़,पूर्व जिला अध्यक्ष अजयत्रिपाठी, रामदेव पाल, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जिला महामंत्री दिनेशत्रिपाठी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष आनंद त्रिपाठी, शरद सिंह ,वीरेंद्र सिंह, शिव प्रकाश उर्फ बच्चा पांडे, अमरेश मौर्य, भोलेंद्र सिंह, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, राम सुमेर लोधी, राधेश्याम पाल, रमाकांत लोधी, गोविंद सविता समेत 75 लोग शामिल थे।
वहीं भाजपा नेता जेपी सिंह सहित 6 कार्यकर्ताओं ने प्रांतीय परिषद के लिए नामांकन किया है।
सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:
Published : 9 January 2025, 8:21 PM IST
Topics : BJP worker candidate District President HindiNews ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist nominated raebareli news TrendingNews