Mumbai : लूटपाट के मामले में वांछित 73 वर्षीय व्यक्ति 32 साल बाद गिरफ्तार

मुंबई के उपनगरीय बोरीवली में 32 साल पहले दर्ज लूटपाट के एक मामले में वांछित 73 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 19 February 2023, 12:54 PM IST

मुंबई: मुंबई के उपनगरीय बोरीवली में 32 साल पहले दर्ज लूटपाट के एक मामले में वांछित 73 वर्षीय व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बोरीवली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पड़ोसी भायंदर से गिरफ्तार किया गया जहां वह रह रहा था।

उन्होंने बताया कि उसे शहर की डिंडोशी अदालत ने भगोड़ा आरोपी घोषित कर दिया था और पुलिस को उसे अदालत में पेश करने के लिए कहा था। लूटपाट की यह घटना 1990 में हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि उसे अब 392 (लूटपाट), 397 (डकैती), 120-बी (साजिश) सहित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Published : 
  • 19 February 2023, 12:54 PM IST

No related posts found.