70वां गणतंत्र दिवस बेहद खास, इस साल परेड में 22 झांकियां हुई शामिल

इस साल परेड में 22 झांकियां शामिल है। सभी झांकियों की थीम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती रखी गई है। इस साल परेड में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की झांकी को 11 साल बाद शामिल किया गया है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट..

Updated : 26 January 2019, 11:43 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली:  70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर खास झांकियों का आयोजन किया गया है। इस साल परेड में 22 झांकियों को चुना गया है। इस साल परेड में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)  की झांकी को 11 साल बाद शामिल किया गया है। 

परेड में शामिल होने वाली 22 झांकियों में से 16 झांकियां राज्यों की जबकी 6 विभिन्न सरकारी मंत्रालय और विभागों की होंगी। वहीं परेड में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान आदि राज्यों की झांकी शामिल नहीं की गई।

Published : 
  • 26 January 2019, 11:43 AM IST

Advertisement
Advertisement