यूपी: 22 वरिष्ठ आईपीएस के तबादले, आलोक सिंह आईजी मेरठ बने, कई जिलों के कप्तान बदले गये

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर आधी रात को आईपीएस अफसरों के बंपर तबादले किये गये हैं। इस बार कई वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के तबादले किये गये हैं। डाइनामाइट न्यूज़ एक्सक्लूसिव..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 2 July 2019, 7:59 AM IST

लखनऊ: राज्य सरकार ने 22 आईपीएस अफसरों के तबादले किये हैं। आलोक सिंह अब मेरठ रेंज के आईजी होंगे तो वहीं पर मोहित अग्रवाल को कानपुर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया गया है। 

तबादला आदेश

ए सतीश गणेश को आगरा रेंज का आईजी नियुक्त किया गया है। दीपक कुमार डीआईजी चित्रकुट धाम बनाये गये हैं। सुधीर कुमार सिंह को एसएसपी गाजियाबाद बनाया गया है। 

Published : 
  • 2 July 2019, 7:59 AM IST

No related posts found.