
नई दिल्ली: देश को 1983 में पहली बार विश्व विजेता बनाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे यशपाल शर्मा नहीं रहे। उनका 66 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। यशपाल शर्मा के निधन से पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर छा गई है।
यशपाल शर्मा के निधन पर पूर्व कप्तान कपिल देव अपने आंसू नहीं रोक पाए। एक टीवी चैनल पर बात करते हुए कपिल रोने लगे। क्रिकेट के चाहने वालों को यशपाल शर्मा के निधन से बड़ा झटका लगा है।
यशपाल शर्मा 1983 में कपिल देव की अगुवाई में पहला वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे। उन्होंने 37 एक दिवसीय और 42 टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वह 1979-83 तक भारतीय मध्य क्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे।
यशपाल शर्मा कुछ वर्षों के लिए राष्ट्रीय चयनकर्ता के रूप में भी काम किया और 2008 में उन्हें फिर से पैनल में नियुक्त किया गया।
यशपाल शर्मा 1983 के वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी थे। उन्होंने 37 टेस्ट मैचों में 33.45 की औसत से 1606 और 42 वनडे मैचों में 28.48 की औसत से 883 रन बनाए।
Published : 13 July 2021, 12:10 PM IST
Topics : 1983 वर्ल्ड कप Indian Cricket Team Yashpal Sharma क्रिकेट क्रिकेट जगत निधन भारतीय टीम मौत यशपाल शर्मा