हिमाचल के किन्नौर में बस दुर्घटना में 19 लोग घायल

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में मंगलवार सुबह एक बस के एक चट्टान से टकरा जाने से 19 लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Updated : 13 June 2023, 6:23 PM IST
google-preferred

शिमला: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में मंगलवार सुबह एक बस के एक चट्टान से टकरा जाने से 19 लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य आपदा अभियान केन्द्र के अनुसार घटना निचार इलाके में बड़ा खंबा के पास हुई। बस में 24यात्री सवार थे।

पुलिस ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भाबा नगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

 

Published : 
  • 13 June 2023, 6:23 PM IST

Related News

No related posts found.