
नागपुर: महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को विधानसभा को बताया कि इस साल जनवरी से जून के बीच मुंबई में सड़क दुर्घटनाओं में 147 लोगों की मौत हो गई।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस सदस्य अशोक चव्हाण के सवाल के लिखित जवाब में सदन को यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा, “इस साल जनवरी से जून के बीच मुंबई में 132 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 147 लोगों की मौत हो गई। ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात अधिकारी पहले ही वाहन निरीक्षण अभियान चला रहे हैं।'
राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र नागपुर में चल रहा है।
Published : 12 December 2023, 3:58 PM IST
Topics : 147 People 147 लोगों died Eknath Shinde Mumbai Road Accident महाराष्ट्र मौत सड़क दुर्घटनाओं